मुंगेली के युवा नेता कलेश्वर गर्ग ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । मुंगेली जिले के युवा और सक्रिय नेता कलेश्वर गर्ग ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रायपुर स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मुंगेली जिला प्रभारी दुर्गा झा तथा जिला अध्यक्ष मनोज अनंत, कलेश्वर गर्ग से का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। कलेश्वर गर्ग ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब में किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पारदर्शी कार्यशैली, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की नीति उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे मुंगेली जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने भी उम्मीद जताई कि कलेश्वर गर्ग के पार्टी में आने से मुंगेली जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की विचारधारा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। विज्ञप्ति जारीकर्ता, मनोज अनंत, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी मुंगेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ