बिंझौरी में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन,जनपद सदस्य पाटले हुए शामिल

 मुंगेली / हिन्दुस्तान दृष्टि /  पंचायत गोपतपुर के आश्रित ग्राम बिंझौरी में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य मुंगेली तरुण पाटले शामिल हुए।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में फागलाल, नवरंग, गंगाराम मालिक राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमों ने भाग लिया और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि तरुण पाटले ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की सराहना की।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ