मुंगेली शहर कांग्रेस में नई जिम्मेदारी: आनंद सोनी बने शहर उपाध्यक्ष


मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । शहर कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आनंद सोनी को शहर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और मंडल अध्यक्ष जित्तू श्रीवास्तव ने आनंद सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आनंद सोनी अपने अनुभव, समर्पण और सक्रियता के दम पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आनंद सोनी लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनके इसी समर्पण और मेहनत को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद सोनी ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आनंद सोनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनेगा, जिससे आगामी समय में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ