मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । आज दिनांक 6 अप्रैल, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मुंगेली में डाँ शिवकुमार बंजारा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुंगेली द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, उसकी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देशहित और जनसेवा के लिए समर्पित एक विचार है, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करता है। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ