मुंगेली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान अभियान संगोष्ठी, समरसता का दिया संदेश, विधायक मोहले हुए शामिल, मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगेगी : दीनानाथ केशरवानी

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा एक भव्य जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित होकर बाबा साहेब को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार बंजारा ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि हम ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की कुरीतियों को समाप्त कर समानता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्म, माता-पिता, शिक्षा और संघर्षों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा साहेब ने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और बेगारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अनुसूचित जातियों को राजनीतिक अधिकार दिलाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में बाबा साहेब के योगदान को ऐतिहासिक बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए समरसता और समानता के मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने जानकारी दी कि विधायक मोहले के प्रयास और मुख्यमंत्री के सहयोग से मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब न केवल एक महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता भी थे। वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो उनके अद्वितीय योगदान का प्रतीक है। संगोष्ठी के पश्चात सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुराना जनपद पंचायत भवन के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर अनिल पात्रे, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, शिवप्रताप सिंह ठाकुर, राकेश साहू, पद्मनी मोहले, राणा प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, नागेश्वर परिहार, मोहन भोजवानी, नितेश भारद्वाज, नरेश पटेल, ताराचंद टंडन, तरुण पाटले, राजा घृतलहरे,  दिनेश पात्रे,शिवशंकर बर्मन,बादल पात्रे, दिनेश डहरिया, चित्रेखा जांगड़े, राजकुमार बंजारे, रामशरण यादव, भोलू खाण्डे, जगमोहन मिरी, फागलाल नवरंग,जितेन्द्र भास्कर, जितेंद्र दिवाकर, राजेश्वर टंडन मोहित डाहिरे, लवन डाहीरे, जिवन पटेल, अंचना बंजारे, मनोहर मोहले, फलिम बाधड़ी, नरेश पटेल, सोम वैष्णव, बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी अरविंद बंजारा, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुंगेली ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ