मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित पुराने जनपद पंचायत भवन में कांग्रेस सेवादल द्वारा अपने कार्यकर्ताओं सहित पहुंचा, इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा साहेब अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मजबूत आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जो समाज को जागरूक और सशक्त बनाती है। आज जरूरत है कि हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जलेश यादव सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ