मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना जरहागांव पुलिस ने ग्राम बरेला में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को ग्राम बरेला मुख्य मार्ग पर एक स्कोडा कार (क्रमांक CG 15 DN 3866) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रार्थी विश्वनाथ बसोर की रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 105 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा गलत दिशा में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद आरोपी अमरेश सिंह (58 वर्ष), निवासी महेश्वर कॉलोनी, अंबिकापुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार जब्त की गई तथा 3 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा की गई।
0 टिप्पणियाँ