मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । छत्तीसगढ़ की राजनीति और संगठनात्मक हलकों में आज एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अधीन संचालित, ऑल इंडिया अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड एम्प्लॉयीज कांग्रेस (KKC) अखिल भारतीय असंगठित कामगार /कर्मचारी कांग्रेस ने
प्रदेश के दो जमीनी और संघर्षशील नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली से जारी पत्र आदेश के अनुसार
मुंगेली जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता आनंद सोनी को पुनः जिला अध्यक्ष (District Chairman – Mungeli, KKC) नियुक्त किया गया है।
वहीं, मुंगेली जिले से ही आने वाले कांग्रेस के संगठनप्रिय नेता नौशाद खान को राज्य महासचिव (State General Secretary – Chhattisgarh, KKC) बनाया गया है।
यह नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद
डॉ. उदित राज के हस्ताक्षर से जारी किया गया हैं। 20 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित 24, अकबर रोड से जारी किया गया है, जिस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदित राज के हस्ताक्षर हैं।
आनंद सोनी – मुंगेली को मिली बड़ी पहचान
आनंद सोनी लंबे समय से असंगठित मजदूरों, गरीब कर्मचारियों, और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को मुंगेली जिले में कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ी संगठनात्मक मजबूती माना जा रहा है।
स्थानीय नेताओं सहित दिलीप बंजारा सेवादल जिलाध्यक्ष मुंगेली का कहना है कि – आनंद सोनी की जमीनी पकड़
और आम लोगों से सीधा जुड़ाव KKC को जिले में नई ताकत देगा। नौशाद खान – पूरे छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
राज्य महासचिव बनाए गए नौशाद खान
युवाओं और अल्पसंख्यक समाज के बीच
एक मजबूत पहचान रखते हैं।
वे लंबे समय से श्रमिक मुद्दों, संगठन विस्तार
और कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं। राज्य महासचिव बनने के बाद अब वे पूरे छत्तीसगढ़ में KKC संगठन को मजबूत करने की
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। मुंगेली में जश्न का माहौल
जैसे ही यह खबर मुंगेली पहुंची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर बधाइयों का तांता लग गया। स्थानीय नेताओं ने इसे मुंगेली के लिए गर्व का क्षण बताया।
आनंद सोनी का बयान
यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
मैं असंगठित मजदूरों और कर्मचारियों की लड़ाई
पूरी ताकत से लड़ूंगा। कांग्रेस की विचारधारा को
गांव-गांव तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।
0 टिप्पणियाँ