शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली में कक्षा 12वीं की छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली में कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह विद्यालय के प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भावुक वातावरण में छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर आशा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास को जीवन का मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। विदाई समारोह विद्यालय की छात्रा-केंद्रित शिक्षा, संस्कार एवं समर्पण भावना को दर्शाने वाला रहा। अंत में सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं शिक्षिकाएं,  के. के. नवरंग (प्राचार्य), के. एस. राजपूत,  एस. पी. मोहबे, एल. के. पाण्डे, जे. एस. राजपूत,  एस. के. सोनी, सी. एस. शर्मा, दयाल, डी. के. काठले, सी. के. महिलांगे, चंद्रवंशी, ध्रुव, खान, साहू मैडम, शुक्ला मैडम, कुर्रे मैडम, विलियम मैडम, तंबोली मैडम, डेविड मैडम। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ