मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । ग्राम सिलतरा में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में कांग्रेस नेता शिकायतकर्ता तोरण खांडे सहित उनके बेटे दीपेंद्र खांडे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद घायल तोरण खांडे को उपचार के लिए बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी शिकायत पर चिल्फी थाना पुलिस ने रामजी बर्मन सहित 3 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार घटना 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:50 बजे की है। तोरण खांडे अपने बेटे दीपेंद्र खांडे के साथ ग्राम सिलतरा में तालाब के पास स्थित खेत में पहुंचे थे। उनका बेटा दीपेंद्र ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान रामजी बर्मन सहित अन्य वहां पहुंचे और खेत की जुताई को लेकर दीपेंद्र से विवाद करने लगे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई। दीपेंद्र द्वारा गाली देने से मना करने पर कथित तौर पर लोहे की बरछी से उसके सिर पर वार किया,
शिकायत में बताया गया है कि बेटे के साथ मारपीट होता देख तोरण खांडे बीच-बचाव करने पहुंचे, कथित रूप से लोहे की बरछी से उनके सिर, बाएं हाथ के पंजे के ऊपर और बाएं गले पर वार किया। घटना में तोरण खांडे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर के विजय वंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता तोरण खांडे की शिकायत पर चिल्फी थाना पुलिस ने चारो के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घायल तोरण खांडे की इलाज निजी हॉस्पिट बिलासपुर में इलाज जारी है, हालत सामान्य बताई जा रही है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
0 टिप्पणियाँ