मुंगेली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने रघुनाथ सिंह श्रीनेत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के लिए भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। मुंगेली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में रघुनाथ सिंह श्रीनेत की नियुक्ति की गई है।
रघुनाथ सिंह श्रीनेत की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वे जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ सिंह श्रीनेत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है कि रघुनाथ सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में मुंगेली ब्लॉक में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ