मुंगेली । शहर के नवागढ़ रोड स्थित दुल्हनबाय के पास एक गद्दा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुकान में गद्दे, फोम, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में काफी समय लगा, तब तक दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
0 टिप्पणियाँ