जिलाध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में डॉ. उदित राज के जन्मदिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, फल व मिष्ठान वितरण

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । आज असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान का वितरण कर उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व मुंगेली जिला अध्यक्ष आनंद सोनी ने किया। उनके साथ संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता नौशाद खान, रसीद खान, काकू पठान, संजय सिंह ठाकुर, राजू सोनी, राजशेखर सोनी, दुर्गेश साहू, नवीन साहू एवं रिकेश साहू सहित असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य एवं जरूरतों की जानकारी ली तथा उनके साथ जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उदित राज का जीवन सामाजिक न्याय, श्रमिक हित और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा है, और उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन की सच्ची भावना को दर्शाता है।
मुंगेली जिला इकाई द्वारा किया गया यह मानवीय प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला एवं प्रेरणादायक कदम बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ