मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । जनपद सदस्य तरुण पाटले के प्रयासों से उनके गृह ग्राम पंचायत भरूहागुड़ा के आवास पारा में नया 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर स्थापित किया गया। लंबे समय से क्षेत्र में लो-वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए जनपद सदस्य द्वारा यह जनहितकारी पहल की गई।
नए ट्रांसफार्मर के लगने से आवास पारा के ग्रामीणों को अब सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी। इससे घरेलू उपयोग के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, किसानों और आम नागरिकों के दैनिक कार्यों में भी काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को जनहित का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए जनपद सदस्य तरुण पाटले के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान अरुण, राधेश्याम राय, चंद्रभान, हरेंद्र पाटले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए जनपद सदस्य को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की अपेक्षा जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद सदस्य तरुण पाटले लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे गांव में विकास की गति तेज हुई है।
0 टिप्पणियाँ