मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । जिला अंतर्गत ग्राम मोतीमपुर में आयोजित मनरेगा बचाव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल मुंगेली के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी दिलीप बंजारा ने कार्यस्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यरत ग्रामीण मजदूरों से प्रत्यक्ष संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान दिलीप बंजारा ने ग्रामीणों से मेल-मिलाप करते हुए मनरेगा कानून में हाल ही में हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मजदूरों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा बताया कि मनरेगा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ा कानून है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन कांग्रेस सेवादल और पार्टी का हर कार्यकर्ता मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा। दिलीप बंजारा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान, मजदूरी और अधिकारों की लड़ाई में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और मनरेगा से जुड़े भुगतान, काम की उपलब्धता और सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मनरेगा बचाव कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे मजदूर हित में जरूरी पहल बताया।

0 टिप्पणियाँ