ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा में आज जनपद सदस्य तरुण पाटले द्वारा बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुभारंभ से गांव के नागरिकों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली, क्योंकि लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच संग्राम गर्ग, उप सरपंच धनु प्रसाद बंजारा सहित पंचगण, चंद्रभान पाटले, सुरेंद्र, प्रमोद एवं नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की सफलतापूर्वक पूर्णता की कामना की।
इस अवसर पर जनपद सदस्य तरुण पाटले ने कहा कि गांव के समुचित विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। नाली निर्माण से जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे भी क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ