केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
मुंगेली । हिन्दुस्तान दृष्टि । मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंतेली में आगामी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित आगमन होगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समस्त ग्रामवासियों एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता किया ।
बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, आमजन की सहभागिता एवं विभिन्न आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्राम कंतेली सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने के साथ ही जनआकांक्षाओं को भी नई दिशा मिलेगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक नितेश भारद्वाज, कोटूमल दादवानी,ताराचंद टंडन,नरेश यादव एवं अश्विनी चंद्राकर आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने जारी किया
0 टिप्पणियाँ