इंद्रजीत कुर्रे बने छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत इंद्रजीत कुर्रे को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इंद्रजीत कुर्रे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं। उन्होंने संगठन में रहते हुए किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। क्षेत्र में किसानों की समस्याओं, कृषि से जुड़े संकट, समर्थन मूल्य और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और किसानों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए ही प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से किसान कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा किसानों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर इंद्रजीत कुर्रे ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान साथियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ