मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । सोढार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती (14 अप्रैल) बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में सामाजिक समता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया गया तथा बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गांव में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रही।
इस अवसर पर बच्चों के बीच पेन और मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व और समानता के अधिकार को भी प्रमुखता से उजागर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र मारखंडे, दिलीप पाटले, राजकमल, राजेश, प्रदीप कुमार, सूरज टंडन, धनेश, विनोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ