नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान, कांग्रेस भवन में दिखा जोश और एकजुटता

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कांग्रेस भवन में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश भी सामने आया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने अपने संबोधन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में संजीत बैनर्जी, आत्मासिंह क्षत्रीय, हेमेंद्र गोस्वामी, श्याम जायसवाल, अरविंद वैष्णव, लक्ष्मी भास्कर एवं ललिता सोनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि नवगठित टीम संगठन की रीढ़ है और सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज रही है और आगे भी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से थानेश्वर साहू, उर्मिला यादव, नूरी खान, राजेश छेदईया, नवसाद खान, राजा माणिक, बलराम यादव, जय सोनी, राजेश सोनी, राजू मल्लाह, काकू पठान, अजय साहू, रवि कोशले, संजय चंदेल, टीपू खान, हीरा दास मानिकपुरी, रमेश राजपूत एवं मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर राहुल रूपवानी, राखी तिवारी, आनंद सोनी, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, आरिफ खोखर, श्रवण सोनकर, जग्गू शरद ठाकुर, नीरज यादव, एहसान अली, मनोज सोनकर, निधि पौराणिक, विभाष पाण्डेय, सजल यादव, किशोर बैरागी, वैभव ताम्रकार, राम तरलेजा, शिवम साहूकार, आदर्श कोशले, अंजूम मसीह, आशीष गोयल, वार्षिक बंजारा, राजू सोनी, संतोष श्रीवास्तव, गोकूल देवांगन, अरूण मल्लाह, धन्नू साहू, मुकेश जायसवाल, गौरव सिंह ठाकुर, पुष्पराज निर्मलकर एवं पुरूषोत्तम सेन का विशेष रूप से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ