मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । भारतीय जनता पार्टी मंडल मुंगेली (ग्रामीण) द्वारा आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 04 एवं 05 अप्रैल 2026 को भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाने एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर का शुभारंभ 04 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे उद्घाटन सत्र के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ दीनानाथ केशरवानी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुंगेली उपस्थित रहे।
विधायक मोहले अपने उद्बोधन में पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। 05 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में कुल 5 सत्र संपन्न हुए, जिनमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। सत्रों में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसंपर्क को मजबूत करने जैसे विषय प्रमुख रहे।
इस अवसर पर मंडल के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पंच-सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं को बेहतर दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला, जिससे आगामी समय में संगठन और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नितेश भारद्वाज महामंत्री ग्रामीण ने की है। इस अवसर पर जितेंद्र दिवाकर मंत्री ग्रामीण, राजेश्वर सिंह टंडन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही सेतगंगा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा की भी विशेष उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ