मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली की शेष कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार बंजारा द्वारा की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्ति किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़) एवं पवन साय (प्रदेश महामंत्री, संगठन) के मार्गदर्शन तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार की गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की सहमति से यह कार्यकारिणी गठित की गई है।
जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार बंजारा ने बताया कि नवगठित टीम पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
(यहां नीचे संलग्न पूरी कार्यकारिणी सूची देखें)
0 टिप्पणियाँ