मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली (ओबीसी विभाग) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 3 मई 2026 को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन, मुंगेली में आयोजित की गई। बैठक ओबीसी जिला प्रभारी प्रवेश पटवा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ओबीसी कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार करना और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करना रहा। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और ब्लॉक स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक में मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपने की अनुशंसा की गई।
इस अवसर पर ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सेवादल जिलाअध्यक्ष दिलीप बंजारा, शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, मुकेश राजपूत, इंद्रजीत, विष्णु, मदन पटेल, देवकुमार साहू, वेदप्रकाश कश्यप, नामदेव, जलेश्वर यादव, सोनू श्रीवास, पोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ