भीम रेजिमेंट की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर हुआ मंथन

मुंगेली/लोरमी। हिंदुस्तान दृष्टि । भीम रेजिमेंट जिला इकाई मुंगेली के तत्वावधान में लोरमी में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजगता से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट समाज ही अपने अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर नई रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में भीम रेजिमेंट के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी कमलेश लहरे, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर, प्रदेश महासचिव रेखराम सोनवानी, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रावण, जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष रघुवंश बर्मन तथा युवा विंग के लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सिरताज ओगरे सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ