मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मुंगेली बायपास रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा के विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में जनपद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित जनपद सदस्य तरुण पाटले ने कहा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर जनपद सदस्य तरुण पाटले (फंदवानी), जनपद प्रतिनिधि राजा घृतलहरे (धरमपुरा), लोकनाथ ठाकुर, सुनील पाठक, रामशरण यादव, राजेश्वर टंडन एवं महावीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ