एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 4 जनवरी 2021 नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति का 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकालपूर्ण हो गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव, सभापति श्री शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्यों एवं पार्षदों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और पार्षदों ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया।
0 टिप्पणियाँ