मुंगेली में गुरु बालकदास जयंती एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आमंत्रण

मुंगेली । हिंदुस्तान दृष्टि । महान प्रतापी राजा एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु राजागुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर मुंगेली में आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को भव्य जयंती समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जारी किया गया आमंत्रण पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सतनामी समाज में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन समस्त सतनामी समाज मुंगेली जिला एवं छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम सतनाम भवन, गुरु घासीदास चौक मुंगेली में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान क्रांतिकारी धर्मगुरु राजागुरु बालकदास जयंती एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, जिला सदस्य, जन सदस्य, डॉक्टर, राज महंत, जिला महंत, छड़ीदार, भंडारी, पंथी दल, चौका-आरती पंडित सहित विभिन्न सतनामी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सामाजिक बंधुओं से अपने इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। जारी आमंत्रण पत्र में विकास खाण्डेकर, अधिवक्ता एवं प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ को निवेदक के रूप में उल्लेखित किया गया है। गुरु बालकदास जयंती एवं शोभायात्रा को लेकर तैयार किया गया आकर्षक आमंत्रण सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। आमंत्रण के वायरल होने के बाद समाजजनों के बीच कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ