छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की अनुशासन समिति में सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मिली जिम्मेदारी

रायपुर । हिंदुस्तान दृष्टि । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत सूर्य प्रकाश उपाध्याय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 20 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस अनुशासन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी संगठन किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति तथा प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु की अनुमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार, राम मोहन बरुआ एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस अनुशासन समिति का गठन किया गया है। राजेश जैन को प्रदेश संयोजक, जबकि सूर्य प्रकाश उपाध्याय सहित 13 लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया है। सूर्य प्रकाश उपाध्याय को प्रदेश स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी से कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और किसान कांग्रेस में अनुशासन एवं संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ