मुंगेली। अचल प्रेस क्लब मुंगेली की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राकेश भास्कर को अध्यक्ष, नरेंद्र दिवाकर को उपाध्यक्ष, त्रिलोक कोशले (राज़) को सचिव, उमेश दिवाकर को कोषाध्यक्ष, दूजराम मार्को को सहसचिव तथा धनसिंह डहरिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। गठन के अवसर पर नई कार्यकारिणी ने निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक माखन सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश भास्कर का सम्मान किया और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों को ग्रामीण व स्थानीय समस्याओं को सामने लाकर जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता करनी चाहिए। वहीं अध्यक्ष राकेश भास्कर एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संरक्षक माखन सिंह सहित लक्ष्मी दिवाकर, देवप्रसाद बंजारा (बब्लू), विनोद जायसवाल, संदीप बंजारे, ओमप्रकाश दिवाकर, सुखबली खरे, राजू कश्यप एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ